हिज़्बुल्ला लेबनान ने ज़ायोनी शासन के सैनिकों को गिरफ्तार करने की वीडियो जारी की है। क़ुद्स समाचार रिपोर्ट के अनुसार अल-मयादीन टीवी ने हिज़्बुल्ला लेबनान की नई वीडियो प्रसारित की है जिसमें दो ज़ायोनी सैनिकों की गिरफ्तारी को दिखाया गया है। इन सैनिकों को दो हज़ार छह में ज़ायोनी शासन के तैंतीस दिवसीय युद्ध से पहले गिरफ्तार किया गया था। इन वीडियो में दिखाया गया है कि हिज़्बुल्ला के जवान दो ज़ायोनी सैनिकों की गाड़ी से करीब होकर फायरिंग करते हैं और ज़ायोनी सैनिकों को गिरफ्तार कर लेते हैं। याद रहे हिज़्बुल्ला ने तैंतीस दिवसीय युद्ध में ज़ायोनी शासन को ऐतिहासिक मात दी थी जिसमें ज़ायोनी शासन को गंभीर नुकसान हुआ था।इस युद्ध में हिज़्बुल्ला के जवानों ने ज़ायोनी शासन के न हारने के भ्रम को तोड़ दिया था और जो काम सारे अरब देश मिलकर अंजाम देने में असमर्थ थे कर दिखाया। इस युद्ध में हिज़्बुल्ला की सफलता के बाद सैयद हसन नसरुल्लाह अरब और इस्लामी दुनिया के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति बन गए थे।समाचार समाप्त.......166
27 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 332593
अल-मयादीन टीवी ने हिज़्बुल्ला लेबनान की नई वीडियो प्रसारित की है जिसमें दो ज़ायोनी सैनिकों की गिरफ्तारी को दिखाया गया ۔۔۔۔۔